पहले लोग सर्फिंग के लिए विदेश जाते थे, लेकिन अब देश में ही सर्फिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके चलते लोगों में सर्फिंग के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। इसका परफेक्ट डेस्टिनेशन हवाई को माना जाता है।
अगर आप भी सर्फिंग के शौक़ीन हैं और देश में सर्फिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर एक बार विजिट कर सकते हैं।
1.पुडुचेरी
अगर आप वाकई में वाटर स्पोर्ट्स के शौक़ीन हैं, तो एक बार पुडुचेरी जरूर जाएं। यहां समुद्र की तेज लहरें चलती हैं। इससे सर्फिंग का रोमांच दुगुना हो जाता है। सर्फिंग के लिए सेरेनिटी बीच सबसे परफेक्ट जगह है।
2.गोकर्ण बीच, कर्नाटक
गोकर्ण बीच कर्नाटक राज्य में स्थित है। कन्नड़ शहर के किनारे गोकर्ण बीच स्थित है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। महाबलेश्वर मंदिर आने वाले पर्यटक भी गोकर्ण आते हैं। यह बीच भी सर्फिंग के लिए उत्तम माना जाता है।
3.गोवा
गोवा अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हजारों की संख्या में पर्यटक गोवा घूमने आते हैं। आप सर्फिंग के लिए गोवा का रुख कर सकते हैं। यहां कई सर्फिंग पॉइंट्स हैं जो आपके रोमांच को दुगुना कर देगा।