आज शहीद दिवस है। आज के दिन 30 जनवरी, 1948 ई को महात्मा गांधी पंचतत्व में विलीन हो गए थे। अत: गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया जाता है।
देश और दुनिया आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्य तिथि पर याद कर रहा है। सत्य और अहिंसा के पुजारी गांधी जी पूरी दुनिया के लिए आदर्श हैं।
गांधी जी को बापू, महात्मा और राष्ट्रपिता समेत कई नामों से पुकारा जाता है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 ई को गुजरात राज्य के पोरबंदर शहर में हुआ था और गांधी जी ने महज सत्य और अहिंसा के बल पर न केवल देश को ब्रिटिश हुकूमत की चुंगल से आजाद करवाया, बल्कि देश के पुनरोउत्थान में अहम भूमिका निभाई।
आज हम गांधी जी के उन अनमाेल विचाराें के बारे में बताते हैं जाे हमेशा तर्कसंगत रहेंगे।
1.जो लोग अपनी तारीफ के भूखे होते हैं वे साबित करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है।
2.कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं वही कुछ लोग जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।
3.अपने लक्ष्य में दृढ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर भी इतिहास के रुख को बदल सकता है।
4.पैसा अपने-आप में बुरा नहीं है, उसके गलत उपयोग में ही बुराई है।
5.भूल करने में पाप तो है ही परन्तु उसे छुपाना उससे भी बड़ा पाप है।